फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम के कृष्णानगर में शनिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर किशोरी की मौत हो गई। शोर मचने पर परिजनों ने घर के बाहर किशोरी को जमीन पर पड़ा देखा। परिजनों ने अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। रविवार को पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट मौत की वजह बताई गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि कृष्णानगर के राकेश गौतम एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। जो कृष्णानगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी, सात साल का बेटा और 15 साल की बेटी थी। बेटी कक्षा 10 की छात्रा थी। परिवार के मुताबिक शनिवार रात करीब 11 बजे किशोरी तीसरी मंजिल पर कपड़े लेने गई थी। जहां से वह अचानक गिर गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने पीएम कराने की सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बता रहे हादसा
नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि परिजन घटना को हादसा बता रहे हैं। शव को पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें