फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चेक से रिचार्ज नहीं हो सकेगा प्रीपेड मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अब चेक से रिचार्ज नहीं हो सकेगा प्रीपेड मीटर
विज्ञापन

गाजियाबाद। चेक देकर प्रीपेड बिजली के मीटर को रिचार्ज कराने की सुविधा को जल्द ही बंद किया जा सकता है। इसको लेकर विद्युत निगम ने विद्युत नियामक आयोग में प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि चेक क्लीयरेंस में लगने वाले समय और चेक बाउंस के मामलों को देखते हुए चेक से रिचार्ज के विकल्प को खत्म करने की मांग की है।
जिले में 4437 उपभोक्ता प्रीपेड बिजली के मीटर का प्रयोग करते हैं। मीटर को रिचार्ज करने के लिए चेक के अलावा नकद, डिजिटल भुगतान, आरटीजीएस की सुविधा दी जा रही है लेकिन अब चेक से रिचार्ज को खत्म करने के लिए विद्युत निगम ने नियामक आयोग में प्रस्ताव भेजा है। इससे पहले गाजियाबाद जोन के सभी खंड से चेक से रिचार्ज करने में आ रही परेशानियों का डाटा भी लिया गया। इसमें सामने आया कि चेक से अधिकारी प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कर देते हैं लेकिन बाद में चेक क्लियर नहीं होता है। रिचार्ज होने के बाद उपभोक्ता की बिजली सप्लाई रोकने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

50 से अधिक मामलों में चेक से हुई परेशानी :
विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 50 से अधिक मामलों में चेक से रिचार्ज के बाद विद्युत निगम को रिचार्ज की राशि नहीं मिली। चेक बाउंस होने के मामले में उपभोक्ताओं को हिदायत दी गई और अगले रिचार्ज पर बकाया राशि को जमा कराया गया। ऐसे मामलों को देखते हुए चेक के विकल्प को समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक उपभोक्ता
गाजियाबाद जोन में शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 2309 प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ता हैं। खंड-1 में 608, खंड दो में 1313 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड बिजली के मीटर लगवाए हैं। मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में सबसे कम 83, लोनी में 124 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें