फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुआ विधायक का भाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस के बावजूद पेश नहीं हुआ विधायक का भाई, केस दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। मामा नरेश त्यागी की हत्या में फरार चल रहे भाजपा विधायक के भाई गिरीश पाल त्यागी की अब कुर्की होगी। कुर्की का नोटिस जारी होने के बावजूद कोर्ट में पेश न होने पर सिहानी गेट एसएचओ देव पाल पुंडीर ने उसके खिलाफ कोर्ट की अवहेलना का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कई दबिश देने और कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद भी गिरीश पाल त्यागी न तो कोर्ट में पेश हुआ और न ही उसने सरेंडर किया।
पिछले साल 9 सितंबर को स्कूटी सवार बदमाशों ने लोहिया नहर में मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी के मामा नरेश त्यागी की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि विधायक के भाई गिरीश त्यागी ने ही भाड़े के शूटर्स से मामा की हत्या कराई थी। जितेंद्र त्यागी ने शूटर मुहैया कराए थे। पुलिस ने सद्दीक नगर निवासी जितेंद्र त्यागी और मनोज कुमार के अलावा डिफेंस कॉलोनी मोदीनगर निवासी अर्पण चौधरी तथा सोंदा रोड मोदीनगर निवासी विपिन शर्मा को गिरफ्तार किया था। जबकि लोहियानगर निवासी गिरीश पाल त्यागी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मार्च को जारी हुआ था कुर्की का नोटिस
सिहानी गेट एसएचओ देव पाल पुंडीर ने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुके चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। गिरीश पाल त्यागी घटना के बाद से फरार चल रहा है। 27 नवंबर 2020 को कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। 18 मार्च को उसके खिलाफ कुर्की की अधिसूचना का नोटिस जारी हुआ था। पांच सितंबर तक गिरीश पाल त्यागी को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जिसके चलते उसके खिलाफ कोर्ट की अवहेलना का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें