फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल की सुरक्षा खतरे में, कैमरों की केबल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल की सुरक्षा खतरे में, कैमरों की केबल चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा खतरे में है। पेरिफेरल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के केबल चोरी हो गए हैं। दो महीने में अब तक चार बार चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

एनएचएआई के यातायात मैनेजमेंट सिस्टम में सेफ्टी अधिकारी पंकज गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि ईस्टर्न पेरिफेरल की निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे 24 घंटे निगरानी होती है। उन्होंने बताया कि इन कैमरों को तांबा केबल और फाइबर केबल के जरिए डासना स्थित कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। चोरों ने दो महीने में चार बार में दो किलोमीटर केबल चोरी किया है। इससे पेरिफेरल की निगरानी नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि जब भी चोरी हुई है, पुलिस को जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि पेरिफेरल पर कोई घटना होती है तो जल्दी से पता नहीं चल पाएगा। सीसीटीवी चालू रहने से सारी जानकारी कंट्रोल रूम केपास रहती है। उन्होंने बताया कि इस तरह से चोरी होती रही तो पेरिफेरल की सुरक्षा को खतरा रहेगा। इस पर यात्रा करने वाले लोग सुरक्षित नहीं रहेंगे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें