फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल... जिम्मेदारों कभी तो डांटो... बिना नंबर के दौड़ रहे ऑटो

विज्ञापन
सड़क पर बिना नबर प्लेट के दौड़ रहा ऑटो।
विज्ञापन
पड़ताल... जिम्मेदारों कभी तो डांटो... बिना नंबर के दौड़ रहे ऑटो
विज्ञापन

गाजियाबाद। नियमों को दरकिनार कर शहर में ऑटो बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। लूट की कई घटनाओं में ऑटो चालकों के शामिल होने की घटनाएं सामने आने के बाद पुलिस ने ऑटो पर सीरियल नंबर दर्ज करवाए थे, लेकिन उन्होंने वह भी मिटा दिए। रूट परमिट की अवधि खत्म होने पर भी ऑटो सड़कों पर दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों के सामने सड़कों पर ऑटो फर्राटा भर रहे हैं। कई ऑटो पर नंबर तो चस्पा हैं, लेकिन वह अधूरे लिखे हैं, जिससे घटना के बाद उन्हें पकड़ पाना आसान नहीं है।
शहर में करीब 18 हजार से अधिक ऑटो पंजीकृत हैं। इन ऑटो के पास परमिट भी नहीं है। परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो करीब तीन हजार से अधिक ऐसे ऑटो हैं, जिनकी परमिट समाप्त हो चुकी है। अब यह किसी भी रूट पर नहीं चल सकते हैं। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों से मिलकर ऑटो बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं, कुछ पुराने ऑटो में भी नंबर प्लेट नहीं दिखती।
विज्ञापन

इन मार्गों की स्थिति है खराब
शहर में सबसे ज्यादा खराब स्थिति लाल कुआं, जीटी रोड, पुराना और नया बस अड्डा, हापुड़ रोड की है। इसके अलावा मोहननगर के हालात भी खराब हैं। इन रूट पर पूरे दिन बिना नंबर के ऑटो घूमते दिखाई देंगे। लाल कुआं, चौधरी मोड़, जीटी रोड, पुराना बस अड्डा, ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर पुलिस पूरे दिन चेकिंग करती है, लेकिन बिना नंबर वाले ऑटो के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।
जाम से निजात और लूट रोकने के लिए लिखवाए थे सीरियल नंबर
तत्कालीन एसएसपी ने जिले में ऑटो से बढ़ रही लूट की घटनाओं को रोकने और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रत्येक ऑटो पर सीरियल नंबर लिखवाए थे। 18 हजार ऑटो पर सीरियल नंबर लिखे गए थे। एसएसपी ने बिना सीरियल नंबर के ऑटो मिलने पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। सीरियल नंबर के आधार पर पुलिस के पास सारा डाटा था। लूट की कई घटनाएं होने के बाद पीड़ितों ने ऑटो पर नंबर नही होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह व्यवस्था की गई थी। एक महिला चिकित्सक को ऑटो में बंधक बनाकर लूट की और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। गर्भवती बताने पर आरोपियों ने छोड़ दिया था। उसके कुछ दिन बाद डीयू की छात्रा का अपहरण कर लिया था और उससे लूट करने के बाद सूनसान इलाके में छोड़ दिया था।
होती है कार्रवाई
बिना परमिट के दौड़ रहे ऑटो के खिलाफ विभाग द्वारा समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। अगर, अब भी बिना नंबर के ऑटो दौड़ रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- वीके सिंह, आरटीओ प्रवर्तन
जांच करवाएंगे
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हुए हैं कि कोई भी ऑटो बिना नंबर के चलता दिखाई दे तो उसको सीधे सीज किया जाए। यदि उसके बावजूद ऑटो दौड़ रहे हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी और ऐसे ऑटो को सीज किया जाएगा।
- रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें