फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मसूरी में लगातार तीसरी बार मिला युवती का शव, पहचान में जुटी पुलिस

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

गाजियाबाद एनएच-9 पर आईएमएस कॉलेज के पास युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया। पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने उसके चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले गला दबाकर हत्या की गई है। जिले के सभी थाने और कॉलेजों को भी सूचना दी गई, जिससे उसके बारे में जानकारी हो सके।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मसूरी थाना क्षेत्र के डासना में नेशनल हाइवे-9 पर आईएमएस कॉलेज के सामने नाले के पास लोगों ने एक 21 वर्षीय युवती का शव देखा था। पुलिस युवती की पहचान का प्रयास कर रही है। आसपास के लोगों से भी उसके बारे में पूछा गया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि युवती की पहचान के लिए कॉलेजों में सूचना दी गई है। इसके अलावा जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी बताया गया है। कहीं भी गुमशुदगी दर्ज होने पर वह तत्काल संपर्क करें।

पहचान मिटाने के लिए कुचला चेहरा

हत्यारोपियों ने पहचान मिटाने के लिए युवती के चेहरों को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया है, जिससे युवकों कोई पहचान न सके। चेहरे के अलावा युवती के सिर पर भी कई बार किए गए हैं। जमीन पर भी काफी खून पड़ा हुआ था। बताया गया कि युवती के गले में एक दुपट्टा है। पहले उससे गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके बाद देर रात में शव फेंका गया है।

विज्ञापन

बाहर की गई हत्या, यहां फेंका शव

युवती कहीं बाहर की रहने वाली लग रही है। बताया जा रहा है कि उसका चेहरा कुछ पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले युवतियों की तरह दिख रहा है। बताया गया है कि कहीं बाहर से हत्या करके लाकर शव यहां फेंका गया है, जिससे पहचान न हो सके। नाले की बाउंड्री ऊंची होने के कारण आम लोगों को युवती का शव दिखाई नहीं दे रहा था।

अच्छे परिवार की लग रही है युवती

युवती ने जींस और टीशर्ट पहनी है। युवती किसी कॉलेज में छात्रा है या कहीं नौकरी करने वाली हो सकती है। पहनावे से युवती अच्छे परिवार की दिख रही है। युवती की पहचान होने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पहले भी मिल चुके हैं दो युवतियों के शव

मसूरी थाना क्षेत्र में पहले भी दो युवतियों के शव मिल चुके हैं। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाहर की युवतियों की हत्या करने के बाद मसूरी थाना क्षेत्र में शव को फेंक जाते हैं। यह तीसरा मामला है। बताया कि इससे पहले मसूरी में मंदिर के पीछे नाले में शव को फेंके गए थे। दूसरी युवती का शव डासना की उस्मान कॉलोनी के खेत में मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें