फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएच कक्ष निरीक्षकों की पिटाई मामले में रामा मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएमएच कक्ष निरीक्षकों की पिटाई मामले में रामा मेडिकल कॉलेज के छात्रों पर होगा मुकदमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कक्ष निरीक्षकों की पिटाई के मामले में एमएमएच डिग्री कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई शुरू कर दी। कॉलेज प्रशासन व कक्ष निरीक्षकों की ओर से कोतवाली थाना में रामा मेडिकल कॉलेज के अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी ओर मामले में गठित जांच कमेटी की ओर से की गई जांच में एमबीबीएस थर्ड ईयर के तीन छात्रों को चिह्नित किया है। चिह्नित छात्रों की सूचना पुलिस को देने की कॉलेज प्रशासन ने बात कही है।
बीते बुधवार को एमबीबीएस का आखिरी पेपर छूटने के बाद नकल करने से रोकने पर मेडिकल छात्रों के समूह ने तीन कक्ष निरीक्षकों की पिटाई की थी। नकल करने से रोकने के लिए खुन्नस निकालते हुए एमबीबीएस छात्रों ने कॉलेज के बाइक स्टैंड के पास कक्ष निरीक्षकों को घेरकर पीटा और फरार हो गए। मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी ने बृहस्पतिवार पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान का कहना है कि कक्ष निरीक्षकों की पिटाई के मामले में कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज, बाइक पार्किंग संचालक और कक्ष निरीक्षकों की निशानदेही पर रामा मेडिकल कॉलेज हापुड़ के एमबीबीएस के तीन विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है। पिटाई करने के मामले में दोषियाें की मिली जानकारी को पुलिस से साझा किया जाएगा। ऐसी घटना फिर से घटित नहीं हो, इसके लिए पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी ओर सुरक्षा संबंधी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें