फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक का नाम दर्ज मिला तो कहीं मतदाता का गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक का नाम दर्ज मिला तो कहीं मतदाता का नाम गायब
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुनरीक्षण में रविवार को मतदाता सूची में कई सारी गड़बड़ियां मिलीं। कुछ जगह मृतकों के नाम तो दर्ज हैं तो कुछ जगह वोट डालने वालों के नाम कट गए हैं। कई परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज पाए गए।
नेहरू नगर बी ब्लॉक से आए मनु ने बताया कि उनके परिवार के चार वोट हैं, दो वोट दूसरे बूथ से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि एक ही परिवार के लोगों का एक साथ वोट एक ही बूथ पर था। बीएलओ सीमा ने बताया कि इस बार जो सूची मिली है, वह क्रम से नहीं है। सूची में कई ऐसे लोगों के नाम हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। इन नामों की सूचना पूर्व में तहसील में दी गई थी, लेकिन नाम कटे नहीं हैं। अब इन नामों को काटा जाएगा। यहां 11 बूथ हैं। दस बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

50 साल से कल्लूपुरा में रह रहे, अब नाम कटा
गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंचे कल्लूपुरा निवासी 67 वर्षीय सुभाष चंद्र को अपना व अपने परिवार का नाम सूची में नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह पिछले 50 साल से यहां रह रहे हैं। हमेशा वोट देते आए हैं इस बार उनका व उनके परिवार के दस सदस्यों का नाम सूची में कट गया है। जबकि उनका वोटर कार्ड बना हुआ है। बीएलओ ने उन्हें दोबारा नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरने के लिए कहा।
पूरे परिवार का नाम सूची से गायब
गुरु नानक इंटर कॉलेज लोहिया नगर में प्राणगढ़ी निवासी विजय कुमार मतदाता सूची में अपना नाम देखने पहुंचे। विजय ने बताया कि उनका नाम पुरानी वोटर लिस्ट में है, लेकिन जो नई में उनका और उनके परिवार पांच सदस्यों का नाम नहीं है। बीएलओ ने बताया कि विजय कुमार के घर पर पूर्व कर्मचारी गए थे। वहां पता चला कि अब वह यहां नहीं रहते हैं, इसलिए उनके नाम के आगे शिफ्ट कर दिया गया है। अब दोबारा से फार्म भरेंगे तो नाम पुन: दर्ज हो जाएगा। नेहरू नगर सामुदायिक भवन पर दोपहर बारह बजे तक तीन लोग नया वोटर कार्ड बनवाने पहुंचे। यहां पर दो बीएलओ मौजूद मिले।
13 बीएलओ मिले गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण
बूथों का निरीक्षण किया गया। 67 बूथों पर 13 बूथों पर बीएलओ नहीं मिले। स्पष्टीकरण मांगा गया है। डासना में कुछ बूथों पर दोपहर बाद बीएलओ के चले जाने की सूचना मिली है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरओ को निर्देश दिए हैं।
- विवेक श्रीवास्तव, एडीएम एफआर
आठ हजार ने वोटर बनने के लिए किया आवेदन
728 मतदान केंद्रों पर करीब आठ हजार लोगों ने नए वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरें हैं। मतदाता सूची में करेक्शन और मृत व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए करीब ढाई हजार फार्म 7 भरे गए हैं। 15 दिन में आवेदन का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रितु सुहास, एडीएम प्रशासन
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण
सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद पांडेय ने शहर के कई बूथों का निरीक्षण का पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ मौजूद एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह ने बताया कि शंभू दयाल इंटर कॉलेज, उत्तम पब्लिक स्कूल, ठाकुर द्वारा बालिका इंटर कॉलेज में बने बूथों का निरीक्षण किया। सभी जगह बीएलओ मौजूद मिले। इसके अलावा मतदाता प्रचार वाहन को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें