छेड़छाड़ की पीड़िता को धमकी देने पर रिपोर्ट दर्ज
लोनी। छेड़छाड़ की पीड़िता 14 वर्षीय लड़की को गवाही देने और मुकदमा वापस नहीं लेने पर धमकी देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि कस्बे के रहने वाले जिला बदर आरोपी संजीव नागर के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उनकी 14 साल की बेटी मामले में पीड़िता और गवाह है। कुछ दिनों पूर्व आरोपी का पिता उनके यहां आया और बेटी द्वारा गवाही देने पर धमकी दी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस संजीव नागर और बलवान नागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद