गाजियाबाद तहसील परिसर में सोमवार सुबह नायब तहसीलदार के कार्यालय में आग लग गई जिसके चलते कार्यालय में रखे दस्तावेज जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
अब तक की जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। एसडीम विनय कुमार ने तहसील परिसर में अन्य अधिकारियों के साथ हालात का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जिन दस्तावेजों में आग लगी है वह पूर्व चुनावों के संक्षिप्त फॉर्म थे जो कार्यालय में रखे थे। यह दस्तावेज ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं थे।