फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर: आयुध फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश घायल

Mon, 26 Jul 2021 04:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अभियुक्त अंकित के पास से एक पिस्टल और 12 कार्ट्रिज बरामद हुए हैं। इसके अलावा जो बाइक मोदीनगर से लूटी गई थी और घटना में इस्तेमाल की गई थी वो भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
मुरादनगर में मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 दिन पहले गाजियाबाद के मुरादनगर के उखलारसी गांव में घर में घुसकर आयुध फैक्टरी कर्मचारी ऋषि की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की सोमवार दोपहर मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें सोमवार दोपहर 3.00 बजे मुखबिर ने 13-14 को हुई दो वारदातों में शामिल बदमाशों के मुरादनगर में होने की सूचना दी। जानकारी मिली कि थाना मुरादनगर क्षेत्र में मुरादनगर नाहल नहर मार्ग रेलवे पुल के पास 13 जुलाई की रात को एक व्यक्ति से बाइक लूटी गई थी।

अगले दिन मुरादनगर उखलारसी में उसी बाइक का प्रयोग कर बाइक सवारों ने दो व्यक्तियों पर कई राउंड फायर की थी, जिसमें से एक ऋषिपाल की मृत्यु हो गयी थी एवं एक अन्य सुमित गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार दिन में चेकिंग के दौरान वो बाइक पुलिस ने स्पॉट की और बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देख उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया और उसके अन्य दो साथी मोनू और गुड्डू फरार हो गए, जिनकी गहन तलाश की जा रही है।

अभियुक्त अंकित के पास से एक पिस्टल और 12 कार्ट्रिज बरामद हुए हैं। इसके अलावा जो बाइक मोदीनगर से लूटी गई थी और घटना में इस्तेमाल की गई थी वो भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें