फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चवन्नी-अठन्नी पर कुत्ते का भौंकना पड़ा भारी: बदला लेने के लिए सो रहे पिता और दो पुत्रों पर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां

Wed, 13 Apr 2022 09:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दस दिन पहले आरोपी घायलों के घर के सामने से गुजर रहे थे तो कुत्ता उन पर भौंक पड़ा। उन्होंने कुत्ते को डंडे से पीटा। धमकी दी कि इसका बदला जरूर लेंगे। इसी पर झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
घायल युवक और गिरफ्तार आरोपी (फोटो में बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोरटा गांव में मंगलवार सुबह करीब छह बजे डेयरी संचालक सुशील और उनके दो बेटों तरुण व अरुण को महज इतनी सी बात पर गोली मार दी गई, क्योंकि उनका पालतू कुत्ता सदरपुर के दो भाई सत्यम उर्फ चवन्नी और शिवम उर्फ अठन्नी पर भौंक पड़ा था। वे इसी से रंजिश मान बैठे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। हमले में इस्तेमाल तमंचा भी इनसे बरामद हो गया है।
विज्ञापन


सुशील और उनका परिवार विजय नगर कॉलोनी में रहता है। मधुबन बापूधाम थाना में रिपोर्ट सुशील की पत्नी कुंतेश ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि चवन्नी और अठन्नी दबंग किस्म के हैं। जब भी उनके घर से पास से गुजरते तो दबंगई दिखाते थे।

परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो इस पर झगड़ा हुआ। दस दिन पहले वे घर के सामने से गुजर रहे थे तो कुत्ता उन पर भौंक पड़ा। उन्होंने कुत्ते को डंडे से पीटा। धमकी दी कि इसका बदला जरूर लेंगे। इसी पर झगड़ा हो गया था। हालांकि, तब गांव के लोगों ने बीच में पड़कर सुलह करा दी थी, लेकिन उन्होंने इसे मन से नहीं माना और कुत्ते के भौंकने को अपना अपमान मानकर बदले की फिराक में लगे रहे।

सोते हुए लोगों पर की फायरिंग

आरोप है कि सुबह चवन्नी और अठन्नी अपने एक साथी के साथ मनन धाम सोसायटी के पास स्थित डेयरी पर आए। सुशील, तरुण और अरुण डेयरी के बाहर ही सो रहे थे। उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। तरूण को पीठ, सुशील और अरूण को पेट में गोली लगी। आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों ने उन्हें संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।  मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि  तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें