फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी: फोन करके बुलाया और हत्या कर मैदान में फेंक दिया शव, एक दिन पहले से था लापता

Thu, 17 Feb 2022 12:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मृतक के भाई ने बताया कि करीब 10 माह से कुछ लोगों से फरयाज का विवाद चल रहा था। उन लोगों ने फरयाज को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लोनी में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, युवक को फोन करके बुलाया गया फिर उसकी हत्या कर शव को मैदान में फेंक दिया। 

विज्ञापन


लोनी के टौली मोहल्ला कॉलोनी में फरयाज (25) परिवार के साथ रहता था। वह प्रेमनगर कॉलोनी लक्ष्मी सिनेमा के पास एक दुकान में मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी इमराना, दो बच्चे उमर और अमीन हैं। भाई जाकिर ने बताया कि फरयाज मंगलवार दोपहर काम पर गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा।

परिवार के लोग दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि वह करीब साढ़े 6 बजे तक वहां था। एक फोन आने पर वह दुकान से चला गया था। परिवार के लोगों ने रातभर उसे तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बुधवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी में उसका शव पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। 
विज्ञापन


परिजनों ने तीन पर लगाया हत्या का आरोप
भाई ने बताया कि करीब 10 माह से कुछ लोगों से फरयाज का विवाद चल रहा था। उन लोगों ने फरयाज को जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। मौखिक तीन लोगों के बारे में बताया है। जिन लोगों के नाम बताए हैं, उनके यहां करीब एक साल पहले चोरी हुई थी। चोरी का आरोप फरयाज पर लगा था। लेकिन बाद में फैसला हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें