फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसे, सो रहे पिता और दो बेटों को गोली मार किया घायल

Tue, 12 Apr 2022 04:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

मनन धाम रेलवे फाटक के पास रहने वाले सुशील दो पुत्र अमन और तरुण के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इस बीच आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हथियारों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते पिता और दो पुत्रों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनन धाम रेलवे फाटक के पास रहने वाले सुशील दो पुत्र अमन और तरुण के साथ अपने घर में सोए हुए थे। इस बीच आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हथियारों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया, इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते तीनों को गोली मारकर घायल कर दिया और हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने 2 लोगों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें