गाजियाबाद पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में लूट व अपराध की अन्य घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े थाना साहिबाबाद इलाके में शनि चौक के पास बैंक से पैसे निकाल कर घर पहुंचे व्यक्ति से हथियार के बल पर तीन लाख रुपये लूट लिए गए।
विज्ञापन
पीड़ित की पहचान ललित कुमार के रूप में हुई है। उनका कहना है कि आज सुबह वह बैंक से पैसे निकाल कर घर पहुंचे और स्कूटी से थैला निकालकर पत्नी को सौंपा। इतने में ही एक छोटी उम्र का लड़का(करीब 20-21 साल) वहां पहुंचा और हथियार दिखाकर उनका थैला लेकर चला गया।
ललित कुमार ने बताया कि उस थैले में तीन लाख रुपये, दो लाख रुपये का चेक, बैंक पासबुक, मोबाइल व कुछ और पैसे भी थे। बदमाश वह सबकुछ ले गया। उनका कहना है कि वह बर्बाद हो गए। उन्होंने बताया कि एसएचओ उनसे मिलने आए थे उन्होंने कहा हम कार्रवाई कर रहे हैं।