फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की ‘हमसफर’ नहीं बनेगी हमसफर ट्रेन !

Mon, 19 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आनंद विहार से गोरखपुर के बीच प्रस्तावित ‘हमसफर’ ट्रेन गाजियाबादियों की ‘हमसफर’ नहीं बनेगी। आनंद विहार से चलकर इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं होगा। ऐसे में गाजियाबाद, नोएडा और साहिबाबाद के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए आनंद विहार स्टेशन जाना पड़ेगा।रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में ही इस ट्रेन की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


अब इस घोषणा को अमली जामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  रेलवे ने हालांकि अभी औपचारिक रूप से इस ट्रेन के संचालन की तारीख और शेड्यूल घोषित नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह ट्रेन आनंद विहार से गोरखपुर के बीच अक्तूबर महीने में दौड़नी शुरू हो सकती है।

रेलवे ने आनंद विहार से गोरखपुर तक का सफर इस ट्रेन से 10 घंटे में पूरा करने का दावा किया था। ऐसे में इस ट्रेन के स्टॉपेज भी बेहद कम रखे जाएंगे। रेलवे सूत्रों की मानें तो इस ट्रेन का स्टॉपेज गाजियाबाद में नहीं रहेगा। उधर, रेलवे अधिकारी इस बारे में अभी कुछ भी ओपन नहीं करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा का कहना है कि हमसफर ट्रेन के बारे में अभी उनके पास औपचारिक कोई जानकारी नहीं आई है। उनका कहना है कि हमसफर ट्रेन के बारे में जल्द ही कोई घोषणा हो सकती है।

उधर, गाजियाबाद के लोगों का कहना है कि भले ही गाजियाबाद में स्टॉपेज न दिया जाए, लेकिन तेज रफ्तार की ट्रेन चलने से गोरखपुर, लखनऊ का आवागमन आसान हो जाएगा। वह आनंद विहार से इस ट्रेन में सफर कर लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें