फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटर्न भरने की आज आखिरी तारीख

Mon, 19 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
ritarn - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग में मंगलवार को मासिक रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख है। इससे पहले सोमवार को सर्वर डाउन की समस्या से अधिवक्ताओं के साथ व्यापारी वर्ग काफी परेशान रहा। टैक्स अधिवक्ता अरुण गुप्ता ने कहा कि जब रिटर्न जमा करने की डेट आती है, तभी सर्वर की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसा प्रत्येक माह होता है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के सामने कई बार ये समस्या रखी पर नतीजा कुछ नहीं निकला। सोमवार को फिर से यह समस्या खड़ी हो गई। दो दिन की छुट्टी के बाद ऑफिस खुला पर सर्वर डाउन रहने की वजह से रिटर्न जमा नहीं हो सका। यदि व्यापारियों का समय के अंदर रिटर्न जमा नहीं होता है तो दो हजार रुपये की पेनाल्टी लगती है।

उन्हाेंने बताया कि खंडों में भी रिटर्न जमा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। पहले अधिकारियों ने प्रत्येक खंड में रिटर्न जमा करने के लिए एक-एक काउंटर खोला था। बाद में उसे भी बंद कर दिया गया। खंडों में काउंटर खुल जाएं तो बड़ी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें