फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से अधिक स्वाइन फ्लू के मिल रहे केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से अधिक स्वाइन फ्लू के मिल रहे केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। सर्दियों में होने वाली बीमारी स्वाइन फ्लू इस बार गर्मियों में भी तेजी से फैल रही है। वायरस के रुप बदलने के कारण पिछले एक दो वर्षों से गर्मियों में भी इसके मामले आने लगे थे लेकिन इस बार इस मौसम में डेंगू से भी अधिक स्वाइन फ्लू के मामले आ रहे हैं।
अभी तक जिले में अगस्त से लेकर अभी तक 56 स्वाइन फ्लू के संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिकतर मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हुए थे। दो साल पहले स्वाइन फ्लू के सबसे अधिक 70 मरीज मिले थे। जिले में जहां अभी तक डेंगू के 46 मरीज मिले हैं वहीं स्वाइन फ्लू के 56 मरीज मिले हैं। फिजिशियन डॉ. अंशुल वार्ष्णेय ने बताया कि वायरस लगातार रुप बदलता रहता है। पहले जहां स्वाइन फ्लू नवंबर दिसंबर या फरवरी- मार्च में आते थे अब पूरे साल इसके केस आने लगे हैं। इसके लक्षणों में सर्दी-जुकाम, बुखार, बेचैनी आदि प्रमुख होते हैं। इसमें भी कोरोना की तरह ही एहतियात बरतनी पड़ती है। इसका संक्रमण काफी तेजी से फैलता है इसलिए हमेशा मास्क लगाकर रहें। हाथ धोते रहें और जितना हो सके उतना तरल पदार्थ का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले एक साथ आ रहे हैं। सभी जिला अस्पतालों में डेंगू वार्ड और आइसोलेशन वार्ड तैयार करा दिया गया है। सभी निजी अस्पतालों को भी संक्रामक रोगों की रिपोर्ट रोजाना भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें