फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम लौटी, शहर फिर से हो गया गंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम लौटी, शहर फिर से हो गया गंदा
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर की सफाई पर 150 करोड़ रुपये सालाना खर्च करने वाले नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम के लौटते ही गंदगी नजर आने लगी है। निगम अधिकारियों का दावा है कि शहर को ‘गारबेज फ्री सिटी’ बना दिया गया है। यानी अब कचरा घरों से सीधे निस्तारण केंद्र पर पहुंच रहा है, लेकिन हालात इससे अलग हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। निगम की टीम सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन सेंटर से कचरा नहीं उठाने में खानापूर्ति कर रही है। निगम के सफाई कर्मचारी कॉलोनियों से कचरा लाकर इन प्वाइंट पर डाल रहे हैं, लेकिन यहां से कचरे को रोजाना नहीं उठाया जा रहा है। इन कचरे के ढेर पर रविवार शाम बारिश होने के बाद और ज्यादा बदबू फैल गई। इनके पास से लोगों का आवागमन दूभर हो गया।
पॉश कालोनी कविनगर में भी लगा ढेर
कविनगर में पूर्व मंत्री अतुल गर्ग के आवास से थोड़ी दूरी पर सर्विस लेन पर नगर निगम का सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन है। रविवार को यहां कचरे का ढेर लगा नजर आया। कचरा इतना ज्यादा था कि साइड पटरी से लेकर सड़क तक फैल गया। इसकी वजह से लोगों को नाक पर रुमाल या हाथ ढककर यहां से गुजरना पड़ा। यहां हालात अक्सर ऐसे ही रहते हैं।
विज्ञापन

गोविंदपुरम डी-ब्लॉक से नहीं उठा कचरा
गोविंदपुरम डी-ब्लॉक के पास सड़क किनारे ही कचरे का ढेर लगा रहा। आबादी के बीच सड़क किनारे कचरा डाले जाने से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि नगर निगम के कर्मचारी कॉलोनी से कचरा लाकर यहां डाल देते हैं, लेकिन यहां से कूड़े का उठान रोजाना नहीं होता। रविवार को नगर निगम ने यहां से कचरा नहीं उठाया। यह समस्या अक्सर रहती है। अब बरसात के दिनों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

शास्त्री नगर बी-ब्लॉक
हापुड़ चुंगी-हरसांव रोड से शास्त्री नगर बी-ब्लॉक जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी रविवार को कूड़े का ढेर नजर आया। निगम अधिकारियों के शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के दावे की पोल खोलते यह कचरे के ढेर लोगों की परेशानी की वजह बन गए हैं। इन कचरे के ढेर पर बेआसरा पशु और कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। इनकी वजह से यहां अक्सर दुर्घटना का डर बना रहता है।
साफ-सफाई के लिए निगम के पास मौजूद संसाधन
2023-23 में स्वास्थ्य विभाग का बजट - 164 करोड़ रुपये
कूड़ा उठाने के लिए बड़े वाहन - 250
सफाई से संबंधित कर्मचारी - 3500
किराए पर लिए गए वाहन - 200
प्रतिदिन उठता है कूड़ा
सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट से भी कचरा रोजाना उठाया जाता है। अगर कहीं कूड़ा न उठने की शिकायत है तो मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मिथिलेश कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें