लगातार छह दिन तक यह ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि देर रात में ट्रेनों की आवाजाही कम है, इसकी वजह से रात को काम कराया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन धोबीघाट आरओबी का धनुषाकार गर्डर (स्टिंग बो गर्डर) रखने के बाद अब ट्रैक के पास लगाई गई शटरिंग हटाई जा रही है। निर्माणदायी संस्था के प्रस्ताव पर रेलवे ने छह दिन के लिए प्रतिदिन तीन घंटे का रेल ट्रैफिक ब्लॉक दिया है। हालांकि ब्लॉक देर रात में लिए जाने के कारण ट्रेनों की आवाजाही बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन
सिर्फ एक ट्रेन का बदला जाएगा प्लेटफॉर्म
650 टन वजनी गर्डर को लांच करने के लिए निर्माणदायी संस्था ने शटरिंग लगाई थी। इसके लिए बीते माह नौ दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। अब इस शटरिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार रात 11:05 बजे से देर रात 2:05 बजे तक तीन घंटे का पहला ब्लॉक लिया गया। लगातार छह दिन तक यह ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि देर रात में ट्रेनों की आवाजाही कम है, इसकी वजह से रात को काम कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रात 11 बजे अंतिम ईएमयू ट्रेन को रवाना करने के पांच मिनट बाद ब्लॉक शुरू कर दिया गया। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर देर रात 11:40 बजे आने वाली एक ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-दो पर डायवर्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के कारण किसी भी ट्रेन का संचालन बाधित नहीं होगा।