फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अनुराग की रिश्तेदार को डांटती एसडीएम की वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र अनुराग की रिश्तेदार को डांटती एसडीएम की वीडियो वायरल
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में छात्र अनुराग की मौत के मामले में एसडीएम शुभांगी शुक्ला की वीडियो वायरल हो रही है। इसमें वह अनुराग की एक रिश्तेदार स्वाति शर्मा को डांटती नजर आ रही है। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, भाजपा 2.0 के राज में। इसका जवाब डीएम आरके सिंह ने दिया है। उनका कहना है कि एसडीएम ने उन लोगों को डांटा था जो अनुराग के परिजनों को भड़का रहे थे।
मामला अनुराग के परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के थाना मोदीनगर के सामने जाम लगाने का है। ये लोग बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे। वजह यह थी कि पुलिस ने अनुराग की मौत के मामले में दर्ज कराई गई हत्या की एफआईआर में नामजद आरोपी दयावती मोदी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नेत्रपाल को हिरासत में लेने के बाद थाना से छोड़ दिया था। दयावती पब्लिक स्कूल के छात्र अनुराग की मौत खिड़की से सिर निकालने पर हुई थी। सिर लोहे के गेट से टकरा गया था।
विज्ञापन

धरने से मेरठ-दिल्ली रोड तीन घंटे के लिए जाम हो गया था। इस दौरान अनुराग के परिजनों से पुलिस की नोंकझोंक हुई। आखिर में एसडीएम शुभांगी शुक्ला ने अनुराग की बुआ की ननद स्वाति शर्मा से बात की। इसी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अंगुली दिखाकर डांटने के लहजे में बात करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि एसडीएम ने अनुराग की मां अंजलि को धमकाया। इस पर डीएम ने कहा कि वह महिला अनुराग की मां नहीं है। एसडीएम का भी यही कहना है कि कांट-छांट करने के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला गया है। शोर-शराबा होने के कारण उन्हें तेज आवाज में बोलना पड़ा। बच्चे की मां, पिता व परिवार के साथ प्रशासन की पूरी सहानुभूति है।
चुप हो जाइएए ये तरीका ठीक नहीं
वीडियो में नजर आ रहा है कि धरने पर बैठे लोगों में शामिल स्वाति शर्मा की तरफ अंगुली करके एसडीएम कह रही हैं एचुप हो जाइएए ये तरीका ठीक नहीं है। इस पर ने स्वाति ने कहा कि हम आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग ही तो कर रहे हैं। इस पर एसडीएम ने कहाए आप कोई चीज समझती ही नहीं हो। रिश्तेदार ने कहाए क्या समझना हैए आप समझाइए। एसडीएम ने कहाए कितनी देर से समझा रही हूंए आप समझने के लिए तैयार ही नहीं हो।
विज्ञापन

कट करके नहीं देखना चाहिए वीडियो . डीएम
डीएम ने अखिलेश यादव के ट्वीट के जवाब में लिखा हैए महोदयए वीडियो को कट करके देखने के बजाय पूरा देखना चाहिए। हजारों लोग जाम से परेशान थेए एसडीएम के प्रयास को संपूर्णता के साथ देखना होगा। एसडीएम ने काफी देर तक समझाया। जो लोग परिवारी जन को भड़का रहे थेए उनको डांटा था। बच्चे की मां के साथ पूरी सहानुभूति थीए है और हमेशा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें