फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनर ने 11वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में फैशन डिजाइनर युवती ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में युवती ने अपने काम के तनाव को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोसायटी के जे-ब्लॉक में 1106 फ्लैट में सतीश दीक्षित रहते हैं। उनके अलावा परिवार में उनकी पत्नी आशा, बड़ी बेटी श्रुति, मझली बेटी आयुषी और छोटा बेटा निकिश रहता है। आयुषी (25) नोएडा के सेक्टर-5 स्थित गौरव स्टूडियो में पिछले तीन साल से फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती थी। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे आयुषी ने फ्लैट की बालकॉनी में जाकर मूढ़े पर चढ़कर छलांग लगा दी। आवाज होने पर मां ने जब बालकनी में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। श्रुति के के साथ नीचे दौड़ पड़ीं। पति को घटना के बारे में बताया। सतीश की मेरठ रोड पर नमकीन बनाने की फैक्टरी है। स्थानीय निवासियाें की सूचना पर नंदग्राम थाना प्रभारी अमित काकरान मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ की। मौके पर पुलिस को सवा पेज का सुसाइड नोट मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आयुषी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें