पुलिस आयुक्त को मिलेगा राष्ट्रपति पदक
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा को सराहनीय सेवा के लिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने उन्हें पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। यह पुरस्कार पुलिस सेवा के दौरान साफ छवि रखकर बेहतर सेवा देने वाले अधिकारियों को दिया जाता है। वहीं, दो मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार और शिव कुमार शर्मा को डीजीपी पदक से सम्मानित किया जाएगा।
बेहतर कार्य करने वाले एसीपी लोनी समेत 13 पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर इन्हें सम्मानित करेंगे। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरणा मिलेगी।
इनका होगा सम्मान
एसीपी लोनी- रजनीश कुमार उपाध्याय
प्रभारी निरीक्षक लोनी- अजय कुमार
प्रभारी निरीक्षक सिहानी गेट- नरेश कुमार शर्मा
डीसीपी ग्रामीण स्वाट टीम- हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, विकास बालियान, अनिल सिंह
डीसीपी नगर स्वाट टीम- हेड कांस्टेबल संजीव गुप्ता, ललित कुमार
महिला उपनिरीक्षक थाना कविनगर- तरुणा सिंह
स्वाट टीम क्राइम ब्रांच प्रभारी- अब्दुर रहमान सिद्दीकी
स्वाट टीम क्राइम ब्रांच- हेड कांस्टेबल बालेंद्र
एंटी नारकोटिक्स सेल- हेड कांस्टेबल सचिन मलिक
यातायात पुलिस- उपनिरीक्षक रामपाल खोखर