फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की धोखाधड़ी में एक और रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
200 करोड़ की धोखाधड़ी में एक और रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर के खिलाफ एक और एफआईआर नंदग्राम थाने में दर्ज हुई है। बिल्डर ने दिल्ली के पांडव नगर निवासी सेजल नंदी से फ्लैट बुकिंग कर 19.79 लाख रुपये ठग लिए और तय समय में फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। बिल्डर ने बैंक अधिकारियों से सांठगांठ कर 17 लाख रुपये का लोन भी ले लिया। मामले में सेजल ने बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिल्ली के पांडव नगर निवासी सेजल नंदी का कहना है कि वर्ष 2012 में उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन में मंजू जे होम्स इंडिया लिमिटेड के प्रोजेक्ट फ्लैट बुक किया था। अलग-अलग तारीख पर उन्होंने बिल्डर को फ्लैट का किस्तों में भुगतान कर दिया। बाद में बिल्डर ने दिल्ली जनकपुरी की एसबीआई शाखा से 17 लाख रुपये का लोन भी करा लिया। तय समय में बिल्डर फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया और न ही बैंक की किस्त भरीं। बैंक की किस्त अब उन्हें भरनी पड़ रहीं हैं। सीओ द्वितीय का कहना है कि मामले की जांच एसआईटी कर रही हैं। इसमें नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें