फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ा रील का नशा: अधेड़ ने बीच सड़क बाइक पर किया स्टंट, आरटीओ ने कार्रवाई कर लगाए होश ठिकाने

Fri, 29 Apr 2022 12:33 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद।

सार

45 साल उम्र के एक व्यक्ति का बाइक पर स्टंट करने का मीडिया काफी वायरल हो रहा है। सादिकपुर में वायरल हुए वीडियो में व्यक्ति कभी हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है तो कभी चलती बाइक पर खड़ा हो जा रहा है।
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करता अधेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर छाने के के लिए युवा अक्सर स्टंट करते नजर आते हैं। अब 45 साल उम्र के एक व्यक्ति का बाइक पर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेव सिटी के पास सादिकपुर में वायरल हुए वीडियो में व्यक्ति कभी हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है तो कभी चलती बाइक पर खड़ा हो जा रहा है। प्रकरण में पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर संबंधित को 26,500 रुपये का चालान भेजा है। वहीं, एक दूसरी वीडियो में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक युवक कार पर स्टंट करता नजर आया।

विज्ञापन

 

हाथ छोड़कर बाइक चला रहा व्यक्ति
वेव सिटी के पास सादिकपुर में करीब 45 साल उम्र का व्यक्ति पल्सर बाइक पर स्टंटबाजी करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह कभी हाथ छोड़कर बाइक चला रहा कभी बाइक की सीट पर खड़ा होकर स्टंट कर रहा है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि जिस बाइक से स्टंट किया गया वह अभिनव कुमार नाम से पंजीकृत हैं। मामले में बिना हेलमेट बाइक चलाने, नंबर प्लेट से छेड़छाड़, सार्वजनिक स्थल पर स्टंट करने और यातायात नियमों के उल्लंघन की धारा लगाते हुए चालान किया है।

 

कार की छत पर बैठकर किया स्टंट
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्विफ्ट कार की छत पर एक युवक का स्टंटबाजी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक गाने कि धुन पर स्टंट कर रहा है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि जिस कार का पर स्टंट किया गया है कि वह विपिन तोमर नाम के व्यक्ति की है। इसका पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।

 
विज्ञापन

फेमस होने के लिए कर रहे स्टंट
एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि लोग फेमस होने के लिए स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रहे हैं। स्टंट करने वालों पर अब चालान के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें