फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने महिला को बेहोश कर उतारे गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानी गिरोह ने महिला को बेहोश कर उतारे गहने
विज्ञापन

गाजियाबाद। घंटाघर बाजार में सामान लेने आई बुजुर्ग महिला शशि शर्मा को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। गिरोह ने शशि को नशे का पदार्थ सुंघाकर कंपनी बाग में ले जाकर सोने की चेन, कुंडल और अंगूठी ली। इसके बाद बदमाश शशि को बेसुध हालत में वही छोड़कर फरार हो गए। करीब दो घंटे बाद होश आने पर शशि ने अपने परिवार को घटना की सूचना दी। परिवार के लोगों ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सेवानगर निवासी शशि शर्मा का कहना है कि वह घंटाघर बाजार में सामान लेने गई थीं। वापस लौटते समय मंडी बाजार के पास चार युवक उनके पास आए 50 रुपये मांगने लगे। उनके मना करने युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और एक लाल रंग की पोटली दी। कुछ देर बात युवकों ने उनसे वापस ले ली। इसके बाद झांसे में आकर महिला उन चार युवकों के साथ जाने लगी। चार युवक उन्हें मंडी बाजार के पास कंपनी बाग में ले गए। जहां बेसुध हालत में युवकों ने उनके गले से सोने की चेन, कानों से कुंडल और हाथों से अंगूठी उतार ली। शशि का कहना है कि करीब दो घंटे बाद उन्हें होश आया तो बाजार में गश्त कर रही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। ऐसे में वह घर चली गई और परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें