फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल पर बाइक सवार रास्ता पूछने के रुके, ट्रक की टक्कर से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल पर बाइक सवार रास्ता पूछने के रुके, ट्रक की टक्कर से दो की मौत
विज्ञापन

मसूरी/गाजियाबाद। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डासना टोल पर कुड़ियागढ़ी गांव के पास सोमवार तड़के एक ट्रक ने बाइक और तीन युवकों में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक की चपेट में आने से काफी दूर तक घिसटती हुई गई और चिंगारी निकलने से दवाइयों से भरे ट्रक में आग लग गई। हादसे में पलवल के असावटा निवासी रवि पुत्र मोती राम (28) और यादूपुरा निवासी सुभाष पुत्र देवी सिंह (32) की मौत हो गई जबकि असावटा निवासी सुंदर पुत्र जगदीश सिंह (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है। वहीं दमकलकर्मियों ने दो वाटर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया।
पलवल निवासी तीन दोस्त रवि, सुंदर, सुभाष व सुभाष का चचेरा भाई सुंदर रविवार रात दो बाइक से हरिद्वार के लिए निकले थे। सुभाष के चचेरे भाई सुंदर ने बताया कि रवि, सुभाष और सुंदर एक बाइक पर थे जबकि वह अलग बाइक पर थे। वे सभी पलवल के टोल प्लाजा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे। उन्हें हरिद्वार जाने के लिए दुहाई टोल से उतराना था लेकिन रात में अंधेरा होने के चलते वह रास्ता भटक गए। सुभाष के चचेरे भाई सुंदर ने बताया कि वह उनसे आगे चल रहे थे। पुलिस के अनुसार रवि, सुभाष और सुंदर रास्ता भटकने के कारण कुड़ियागढ़ी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर गए। ऐसे में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की चपेट में आने से रवि और सुभाष की मौत हो गई व सुंदर घायल हो गए। पुलिस ने सुंदर को मसूरी में हापुड़ रोड स्थित क्यूरो मैक्स अस्पताल भर्ती कराया है। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे में बुझी आग
हादसे बाद बुलेट बाइक ट्रक के निचले हिस्से में फंस गई। काफी दूर घिसटने से चिंगारी निकलने से आग लग गई। दमकल विभाग के अनुसार ट्रक में दवाइयां भरी थी। अग्निशमन अधिकारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि उनके पास 4 बजकर 18 मिनट पर आग लगने की सूचना आई। मौके पर दो फायर टेंडरों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया गया। हादसे में ट्रक का आग हिस्सा और बाइक जल गई। साथ ही ट्रक में भरी दवाइयां भी काफी जल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें