फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों का आतंक, जेल वार्डन समेत 5 लोगों से मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों का आतंक, जेल वार्डन समेत 5 लोगों से मोबाइल लूटे
विज्ञापन

गाजियाबाद। बाइक सवार बदमाशों का आतंक चरम पर है। पुलिस लूट करने वाले बाइक सवार बदमाशों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बदमाश जेल वार्डन समेत पांच लोगों से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि लूट के मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है।
अलीगढ़ जिले के थाना खैर निवासी अशोक कुमार डासना जेल में वार्डन के पद पर तैनात हैं। उनसे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। 20 अप्रैल की वह शाम को टहलने के लिए निकले थे। इस बीच हाईवे पर जेल कट के पास पहुंचने पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विजयनगर बाईपास पर रोज वैली पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवारों ने दर्शन कुमार से मोबाइल लूट लिया। वह बाइक से नोएडा जा रहे थे, इस बीच बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारने के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। पटेल नगर में घर से बाहर सब्जी लेने के लिए निकली असिन मिश्रा से बाइक सवार बदमाशों ने लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान के पास मोबाइल छीन लिया। बदमाशों द्वारा हेलमेट पहनने और बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने से युवती द्वारा पहचान नही की जा सकी। बदमाशों ने सामने से आते हुए घटना को अंजाम दिया। वहीं, सिहानी गेट थाना क्षेत्र में शंभू दयाल कॉलेज से पेपर देकर लौट रहे डासना भूडग़ढ़ी निवासी छात्र मनीष से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल छीन का फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश की पीछे एक युवती बैठी हुई थी। छात्र द्वारा बाइक सवारों का पीछा भी किया गया लेकिन वे पहुंच से बाहर हो गए। इसके अलावा नंदग्राम से विजयनगर जा रहे राजवीर सिंह की बेटी से नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग प्वाइंट्स कर रहे हैं तैयार
एसएसपी मुनिराज ने कहा कि बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट्स तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच भी गंभीरता से कराई जा रही है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार गश्त के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें