फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री की गर्मी में न बिजली ना पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
42 डिग्री की गर्मी में न बिजली ना पानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। 42 डिग्री गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों के पसीने छुड़ा रखे हैं। गोल्फ लिंक की लैंड क्राफ्ट सोसायटी में सोमवार रात 11 बजे गुल हुई बिजली मंगलवार को शाम चार बजे आई। मंगलवार को शहर की 10 कालोनियों में दो से पांच घंटे की बिजली कटौती रही। इस दौरान कई जगह सुबह पानी के लिए भी लोग इंतजार करते रहे।
लैंड क्राफ्ट सोसायटी के फेज-2 के निवासियों के शिकायत करने पर मंगलवार शाम 4 बजे तक बिल्डर ने लाइन ठीक कराया। कुछ समय तक के लिए जनरेटर चलाकर लोगों को आपूर्ति दी गई। स्थानीय निवासी योगेश ने बताया कि गर्मियों के आते ही बिल्डर द्वारा महीने में दो-तीन बार बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। सुरेश सिंघल ने बताया कि मेटेंनेंस शुल्क देने के बाद भी आए दिन बिजली लाइन में खराबी समझ से परे है। गोल्फ लिंकके एस्टेट मैनेजर मनोज यादव ने बताया कि अंडरग्राउंड लाइन होने के चलते फॉल्ट ढूंढने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के साथ पानी की हुई दिक्कत
संजयनगर, पंचवटी, मानसरोवर पार्क, चिरंजीव विहार सहित 10 कॉलोनियों में दिन में कई बार आपूर्ति बाधित हुई। संजयनगर में सुबह पानी की किल्लत भी बिजली न होने से खड़ी हो गई। मुख्य अभियंता एसके पुरवार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही एसी और अन्य उपकरणों से कई बार अचानक मांग बढ़ जाती है। कुछ जगह फॉल्ट की समस्या मिली, इसे तुरंत ठीक कराया गया।
यहां रही बिजली कटौती
जीवन विहार-3 घंटे
विजय नगर-40 मिनट
सेवा नगर-4 घंटे
मान सरोवर पार्क -3 घंटे
शहीद नगर-5 घंटे
गोविंद पुरम-2 घंटे
पंचशील-4 घंटे
पंचवटी-5 घंटे
कड़कड़ मॉडल- 4 घंटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें