फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश रोज कर रहे वारदात: सोने का लॉकेट, मोबाइल व पर्स लूटे, 10 मीटर तक बाइक से घिसटती रही युवती, दो दिन में तीन महिला घायल

Tue, 05 Apr 2022 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद

सार

डीएलएफ कॉलोनी से पहले चेन लूट की वारदात इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के पास 1 अप्रैल को हुई। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने अभिजीत अग्रवाल की मां ऊषा (61) से सोने की पौने तीन तोले की चेन लूट ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटी डीएलएफ कॉलोनी के बी-ब्लॉक में बाइकर्स गैंग के चेन लुटेरों ने सुमन कुमारी से सोने का लॉकेट, मोबाइल और पर्स लूट लिया। सुमन ने साहस दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे चेन लुटेरे का हाथ पकड़ लिया तो दूसरे ने बाइक दौड़ा दी। वह दस मीटर तक घिसटती चली गईं। कोहनी और घुटने में गहरी चोट आ जाने पर उन्होंने लुटेरे का हाथ छोड़ा। शनिवार दोपहर हुई इस घटना की रिपोर्ट पुलिस ने सोमवार को दर्ज की है। अब लुटेरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


सुमन ने बताया, वह अग्रवाल स्वीट्स के पास बच्चों के स्कूल से आने का इंतजार कर रही थीं। करीब दो बजे दो बदमाश बाइक पर आए और उनके नजदीक आते ही गले पर झपट्टा मारा। लुटेरों के चले जाने पर उन्होंने पति राजन को फोन से सूचना दी। राजन ने 112 नंबर पर पुलिस को बताया। पुलिस आई और सीसीटीवी फुटेज लेकर चली गई। राजन ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करते हैं और भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

दो दिन में तीन महिलाओं को किया घायल
डीएलएफ कॉलोनी से पहले चेन लूट की वारदात इंदिरापुरम की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के पास 1 अप्रैल को हुई। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने अभिजीत अग्रवाल की मां ऊषा (61) से सोने की पौने तीन तोले की चेन लूट ली। लुटेरों ने धक्का देकर उन्हें और उनकी बहन अंजू को सड़क पर गिरा दिया। इसमें अंजू की कलाई में फैक्चर हो गया, जबकि ऊषा के दोनों घुटने, कूल्हे और पैरों में चोट लग गई। दोनों को तुरंत अभिजीत ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले श्याम पार्क एक्स्टेंशन-1 में लुटेरों ने छात्रा निशा से मोबाइल लूट के दौरान बाइक से उन्हें करीब 300 मीटर तक घसीटा था।
विज्ञापन


बेकाबू बदमाश, रोज कर रहे वारदात
02 मार्च शक्तिखंड -2 में ग्रैंड पैलेस के बाहर सपा नेता की पत्नी विनिशा से मंगलसूत्र लूटा।
04 मार्च सूर्यनगर में सुधीर कुमार की पत्नी के गले से सोने का लॉकेट व चेन लूटी।
06 मार्च साहिबाबाद साइट -4 में प्रीति चौधरी से मंगलसूत्र लूटा।
07 मार्च शक्तिखंड-1 में बालाजी ज्वेलर्स के सराफ देवेंद्र सिंह वर्मा से पांच हजार रुपये लूटे।
09 मार्च शिप्रा मॉल के पास मीडिया संस्थान में ग्राफिक्स डिजाइनर अभिषेक चौधरी से मोबाइल लूटा।
09 मार्च वसुंधरा सेक्टर-3 में सीमा गर्ग से मोबाइल फोन लूटा।
13 मार्च वसुंधरा सेक्टर-14 में आराधना नेगी से मंगलसूत्र व सोने की चेन लूटी।
13 मार्च वसुंधरा में राकेश रोशन पांडेय से विश्वकर्मा चौक के पास मोबाइल लूटा।
14 मार्च वसुंधरा में रचना धीमान से चेन लूट ली।
14 मार्च वसुंधरा में अंजू सिंह से सोने की चेन लूटी।
17 मार्च- बृज विहार निवासी शिक्षिका अनुराधा से चेन लूटी।
21 मार्च- वैशाली सेक्टर 1 में आरएसएस के सम्पर्क प्रमुख की पत्नी स्वर्णिमा से चेन लूटी।
23 मार्च- वैशाली सेक्टर-4 में महागुनमॉल के पास अंकुर श्रीवास्तव से चेन लूटी।
24 मार्च- वसुंधरा में एमएम अग्रवाल और उनकी पत्नी सेर सोने का कड़ा व चेन लूटी।

वर्ष लूट की वारदात
2022 (15 मार्च तक) 27
2021 79
2020 38

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की पहचान की जा रही है, बाइक पर नंबर नहीं होने से अन्य एंगल चेक किए जा रहे हैं। घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात किए गए हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें