फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले महिला वकील को फिर आरोपी ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले महिला वकील को फिर आरोपी ने खुद को मारी गोली
विज्ञापन

गाजियाबाद। नई बस्ती में शुक्रवार शाम उधार के 24 लाख रुपये लेने गई महिला वकील श्वेता सहगल को गोली मारने के मामले में आरोपी नमित जैन ने क्रॉस केस कराने के लिए खुद को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी रमित जैन और उसकी भाभी नियति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस अधिकारियों ने निजी अस्पताल में नमित के कमरे बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। डिस्चार्ज होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं रमित जैन की पत्नी शिल्पा जैन ने भी एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी है।
राधाकृष्ण कॉलोनी निवासी श्वेता सहगल अपने देवरानी मोना और सहेली रीना चौधरी के साथ नई बस्ती में नमित जैन की दुकान पर रुपयेे लेने गई थी। जहां कहासुनी होने पर नमित ने लाइसेंसी पिस्टल से श्वेता को गोली मार दी थी। श्वेता का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस के अनुसार घटना शाम करीब 7 बजे की है। आरोपियों ने घटना के बाद शुक्रवार रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना दी गई कि घटना में श्वेता के साथ नमित के दाहिने हाथ में भी गोली लगी है। नमित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि नमित ने क्रॉस केस कराने के लिए खुद को गोली मारी है। सीओ प्रथम स्वतंत्र सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। नमित के डिस्चार्ज होने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष ने दी एसएसपी कार्यालय में शिकायत
शनिवार सुबह रमित की पत्नी शिल्पा जैन ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी कि उनका पांच लाख रुपये का लेनदेन है। जिसे 24 लाख रुपये का बताया जा रहा है। आरोप है कि श्वेता, मोना और रीना ने कुछ अज्ञात युवकों के साथ उनकी दुकान पर आकर उनके पति, देवर और देवरानी के साथ मारपीट की और गल्ले से रुपये व लाइसेंसी पिस्टल लूटने का प्रयास किया। जहां खींचतान में पिस्टल से गोली चल गई और श्वेता के साथ नमित के भी लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें