गाजियाबाद में कुत्तों के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम ने पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) से चलने वाला शवदाह गृह बनाया है, जिसका संचालन शुरू हो गया है। राजनगर एक्सटेंशन मार्ग पर नंदी पार्क के पास बने शवदाह गृह तक आईजीएल ने गैस की पाइप लाइन बिछाकर ट्रायल कर लिया।
विज्ञापन
पालतू कुत्तों के शवदाह के लिए 500 रुपये का शुल्क रखा गया है, निराश्रित कुत्तों का शवदाह नगर-निगम द्वारा निशुल्क होगा। निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि शवों के निस्तारण के लिए गैस पाइप लाइन का ट्रायल कर लिया गया है।