ठगी के बाद फ्लिपकार्ट से की खरीददारी
साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि अकाउंट से फ्लिपकार्ट से शॉपिंग की गई थी। समय पर शिकायत मिलने से टीम ने फ्लिपकार्ट से बात करके तुरंत प्रक्रिया को रुकवाया और उनके अकाउंट में रुपये वापस कराए।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा ठगी का शिकार हुए विनय कुमार विज के 4,749 रुपये, गीतांजलि शर्मा के 4,999 रुपये, मनोज कुमार के 25,180 रुपये, दिनेश प्रसाद के 25,280 रुपये, मनोज गर्ग के 19,999 रुपये, संदीप सिन्हा के 31,101 रुपये, अभिमन्यु सूद के 70,856 रुपये और सुहेल के 30,000 रुपये उनके खाते में वापस कराए हैं। इन लोगों ने रुपये वापस मिलने पर पुलिस टीम का धन्यवाद किया है।