शिकायत के अनुसार, अलग होने से पहले मृतक ने सभी लोगों का हिसाब कर दिया था। इसके बावजूद सभी छह लोग उनकी जमीन और ऑफिस पर कब्जा किए हुए थे। दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। पप्पू ने बताया कि आरोपी उनके बेटे को क्षेत्र में काम करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
पप्पू ने बताया कि सभी छह आरोपियों को विवाद खत्म करने के लिए 1,00,000 रुपये भी दे दिए थे। लेकिन आरोपी फिर भी धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने पंचायत में भी की थी, जिस पर पंचायत ने आपास में मध्यस्थता करा दी थी। बावजूद इसके उनके साथी परेशान करते थे।
कोल्ड ड्रिंक से गोली खाई
पुलिस के अनुसार मृतक ने साथियों से परेशान बृहस्पतिवार दोपहर पास की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाया था। उसमें सल्फास की गोली कोल्ड ड्रिंक के साथ पी ली। उन्होंने बेचैनी होने पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी, जिसपर उन्हें उपचार के लिए मोहन नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस को नहीं दी तहरीर, सूचना देकर अवगत कराया
घटना की सूचना परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर पहुंची थाना लोनी बार्डर पुलिस ने मृतक के बयान लिए है। सुसाइड नोट पर तीन जनवरी 2022 की तारीख है। थाना लोनी बार्डर एसएचओ सचिन कुमार का कहना है कि मृतक ने थाना टीला मोड क्षेत्र स्थित श्री राम कालोनी के पास जहर खाया है। मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत दिए जाने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।