फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए सीएम योगी, कहा- इससे खत्म हो रहीं सामाजिक कुरीतियां

Mon, 15 Nov 2021 04:04 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

योगी ने इस मौके पर कहा कि इनसे सामाजिक कुरीतियां खत्म हो रही हैं। इन्हें बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव की बेटी सबकी बेटी की भावना जातिभाव से ऊपर होती है। कन्यादान सबसे पवित्र दान है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में सोमवार को श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 2,306 जोड़ों ने जीवन की नई पारी में प्रवेश किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वर्चुअली रूप से शामिल हुए। उन्होंने वर-वधुओं को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। योगी ने इस मौके पर कहा कि इनसे सामाजिक कुरीतियां खत्म हो रही हैं। इन्हें बढ़ावा मिलना चाहिए।

विज्ञापन


यहां कमला नेहरू नगर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि गांव की बेटी सबकी बेटी की भावना जातिभाव से ऊपर होती है। कन्यादान सबसे पवित्र दान है। सामाजिक सहभागिता से इस तरह के कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों को मिलता है। ना दहेज लिया जा सकता और न ही बाल विवाह हो सकता, इस तरह से कुरीतियों को खत्म करने का काम भी किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें