फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: डासना में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े चार पेट्रोल पंप कर्मचारियों को लूटा, 25 लाख लेकर हुए फरार

Mon, 28 Mar 2022 05:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जानकारी के अनुसार डासना पेट्रोल पंप से रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे चार कर्मचारियों से तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 25 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
गाजियाबाद में बैंककर्मी से लूट करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के अपराधियों के हौसले किस तरह से बुलंद हैं, यह सोमवार को सामने आई लूट की एक वारदात दर्शाती है। सोमवार सुबह गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े चार पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। पुलिस इन्हें अब भी पकड़ने में नाकाम है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डासना पेट्रोल पंप से रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे चार कर्मचारियों से तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 25 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की लेकिन अब तक आरोपी उसके हाथ नहीं आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यात्मिक नगर स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप से दो बाइक पर चार पेट्रोल पंप कर्मी गोविंदपुरम स्टेट बैंक में 25 लाख कैश जमा कराने के लिए निकले थे।

जैसे ही इन लोगों ने डासना फ्लाईओवर को क्रॉस किया, दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल के दम पर पैसों से भरा बैग पंप के कर्मचारियों से छीन लिया। घटना के बाद तीन राउंड फायरिंग करते हुए हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पेट्रोल पंप कंपनी द्वारा तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने भी मामले में किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। गाजियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रूपये की लूट व बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नई भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है। भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेखौफ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को। जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें