फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दवाइयों से भरे ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई

Mon, 25 Apr 2022 05:13 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद दमकल विभाग ने बताया कि सोमवार तड़के उनके पास कॉल आई थी कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक में आग लगी है। इसके बाद आग बुझाने के लिए गाड़ियां भेजीं। दमकल कर्मियों ने आग फ्यूल टैंक तक नहीं पहुंचने दी।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर डासना टोल के ऊपर सोमवार तड़के दवाइयों से भरे एक ट्रक में आग लग गई, जिसमें ट्रक और उसमें रखीं लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गईं। हालांकि ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन


गाजियाबाद दमकल विभाग ने बताया कि सोमवार तड़के उनके पास कॉल आई थी कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक में आग लगी है। इसके बाद आग बुझाने के लिए गाड़ियां भेजीं। दमकल कर्मियों ने आग फ्यूल टैंक तक नहीं पहुंचने दी। अगर फ्यूल टैंक में आग पहुंचती तो धमाका होने से बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें