फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के नाम पर तोड़ी मर्यादा: शिक्षक ने की सीता-राम पर टिप्पणी, छात्र ने मारा थप्पड़, गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 02:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सोमवार को शिक्षक ने कॉलेज में भगवान राम पर दोबारा टिप्पणी की जिसके बाद मामला गरमा गया और छात्र नेता रघु ने शिक्षक पर हाथ उठा दिया।
विज्ञापन
थाने पहुंचे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र स्थित एनआरईसी कॉलेज में सोमवार को भगवान राम पर टिप्पणी करने पर छात्र ने शिक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। इसको लेकर शिक्षक ने खुर्जा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें कि 31 मार्च को एनआरईसी कॉलेज में बीए के छात्र को शिक्षक विवेकानंद पूंजीवाद विषय पढ़ा रहे थे। कक्षा के दौरान भगवान राम और देवी सीता के जीवन को लेकर गलत टिप्पणी कर दी थी। इस बात से नाराज छात्रों ने कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया था।

वहीं कॉलेज प्रबंधक मौके पर पहुंचे और शिक्षक द्वारा लिखित में माफी लिखवाने के बाद मामला शांत हुआ था। इसी तरह सोमवार को शिक्षक विवेकानंद ने दोबारा भगवान राम पर टिप्पणी कर दी। इस बात पर छात्रों ने विरोध जताया और प्रबंधन से शिकायत करने पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां छात्र नेताओं और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान छात्र नेता रघु ठाकुर ने शिक्षक को थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज होकर शिक्षक ने कोतवाली में तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्र को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें