फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: रेट बढ़ने की आशंका से एक दिन में बिक गया 1.40 लाख लीटर डीजल, कुछ पंप संचालकों ने तय की अधिकतम मात्रा

Tue, 08 Mar 2022 12:49 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

गोविंदपुरम स्थित पेट्रोल पंप पर दुपहिया वाहनों में केवल 100 रुपये का ही पेट्रोल डाला गया जबकि कार में 500 रुपये के पेट्रोल की लिमिट तय कर रखी थी। पंप सुपरवाइजर दीपक कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर रिफाइनरी से डीजल और पेट्रोल आने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने की अटकलों के बीच डीजल की खपत दोगुनी हो गई है। सोमवार को एक लाख 40 हजार लीटर डीजल की बिक्री पेट्रोप पंप संचालकों ने की। सामान्य दिनों में यह बिक्री 60 हजार से 70 हजार लीटर तक रहती है।

विज्ञापन


हाईवे और ग्रामीण इलाकों से सटे पेट्रोल पंपों पर लोग ड्रम में डीजल भराते दिखे। गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के बाद कभी भी देश में इसका असर दिख सकता है। मोदीनगर, मुरादनगर, मेरठ रोड, लालकुआं, एनएच-9, डासना के पेट्रोल पंपों पर दिन भर लोग ड्रम और बोतल लेकर डीजल खरीदने पहुंचे हालांकि शहर के अंदर चल रहे पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन सवारों की लंबी लाइनें दिखीं।

विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में जबरदस्त इजाफा हुआ है। 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर इनके दाम अब 130 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं, जिससे पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी तय मानी जा रही है। उन्होंने बताया कि चार से पांच रुपये पेट्रोल और डीजल पर बढ़ेंगे। इसके बाद भी लगातार रेट बढ़ने की अटकलों से डीजल की मांग अधिक बढ़ गई। बीते सात दिनों से डीजल की खपत अधिक बढ़ी है।

किल्लत न हो, इसके लिए तय की मात्रा 

गोविंदपुरम स्थित पेट्रोल पंप पर दुपहिया वाहनों में केवल 100 रुपये का ही पेट्रोल डाला गया जबकि कार में 500 रुपये के पेट्रोल की लिमिट तय कर रखी थी। पंप सुपरवाइजर दीपक कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर रिफाइनरी से डीजल और पेट्रोल आने में देरी हो रही है। बीच में किल्लत न हो, इसके लिए लिमिट तय कर दी गई है।

सोमवार को पेट्रोल, डीजल के दाम

पेट्रोल- 95.29 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

कमीशन भी बढ़ाए सरकार 

गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि 10 साल से पेट्रोल और डीजल पर पंप संचालकों का कमीशन नहीं बढ़ा है। पंप कर्मियों की सैलरी से लेकर वेतन तक में वृद्धि की है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार को पंप संचालकों का कमीशन भी बढ़ाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें