इन्दिरापुरम क्षेत्र में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करती जीडीए की टीम। स्रोत जीडीए
इंदिरापुरम। अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए की टीम हर दिन कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को जीडीए प्रवर्तन जोन-6 के प्रभारी ने अपनी टीम के साथ इंदिरापुरम आवासीय योजना के अंतर्गत न्यायखंड-3 के भवन संख्या-594-सी, न्यायखंड-1 के भवन संख्या-58, न्यायखंड-1 के भूखंड संख्या-333/10, इंदिरापुरम पर सीलिंग की कार्रवाई की।
इसके अलावा टीम ने नीतिखंड-1 के भवन संख्या-905, शक्तिखंड-4 के भूखंड संख्या-899 एवं भवन संख्या-23बी इंदिरापुरम पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया जिसे पुलिस बल के सहयोग से शांत करा दिया गया।