फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होमगार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव फजलगढ़ निवासी होमगार्ड प्रदीप कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रदीप कुमार की ड्यूटी से लौटते समय तबीयत खराब हुई थी। होमगार्ड को हार्टअटैक होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

गांव फजलगढ़ के रहने वाले 38 वर्षीय प्रदीप कुमार होमगार्ड में थे। वर्तमान में प्रदीप की तैनाती भोजपुर थाने में ही चल रही थी। परिजनों ने बताया कि प्रदीप बृहस्पतिवार रात थाने से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में खाना खाने के लिए एक ढाबे पर रूके। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। ढाबा संचालक ने मामले की सूचना प्रदीप के परिजनों को दी। परिजन प्रदीप को उपचार के लिए मोदीनगर ले गए जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें