फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगाजल की आपूर्ति हुई बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। गंगाजल प्लाट बंद होने के साथ ही लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। शनिवार को कई इलाकों में लोगों को पानी नहीं मिला। जिन क्षेत्रों में पानी पहुंचा भी वहां पानी की गुणवत्ता खराब होने की वजह से लोग परेशान रहे। इंदिरापुरम में कम दबाव से पानी मिलने की वजह से ऊपरी मंजिल तक पानी पहुंच ही नहीं सका।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर एक की निवासी रेनू सिंह ने बताया कि सप्ताहांत में पानी का काम अधिक रहता है। वहीं सुबह कई बार उन्होंने नल खोल कर देखा लेकिन पानी नहीं आ रहा था। बाद में सबमर्सिबल चलाकर टंकी भरनी पड़ी और खाना पकाने और पीने के लिए बोतल बंद पानी बाजार से मंगवाना पड़ा।
वहीं वैशाली में भी लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी धीरेंद्र ने बताया कि पानी की आपूर्ति पहले तो सुबह देर से हुई और उसके बाद करीब 10 मिनट तक बदबूदार पानी आया। ऐसे में टंकी में पहले से जो साफ पानी बचा था वह भी गंदा हो गया और परेशानी अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन

मोहन नगर निवासी भूषण सिंह ने बताया कि पानी से बदबू आ रही है और उसका रंग भी बदला हुआ है। इससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जल निगम और नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद न तो पानी का प्रेशर सुधरा रहा है और न ही पानी की गुणवत्ता। वहीं मामले पर जानकारी देते हुए अवर अभियंता शेषमणि यादव ने बताया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है, फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें