फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लापता बहनों को 20 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, लोकेशन मिलने का किया दावा, गाय बेचकर पैसे देने के मामले में जांच जारी

Mon, 19 Jul 2021 11:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 20 जून को उनकी दो बेटियां घर से लापता हो गई हैं। दोनों बहनें दिल्ली आईटीआई में पढ़ती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी से लापता हुईं दो बहनों का पता पुलिस 20 दिन बाद भी नहीं लगा सकी है। पीड़ित के परिजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों बहनों की लोकेशन मिलने का दावा किया है। उधर अधिकारियों ने इस घटना में गाय बेचकर पुलिस को पैसे देने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


लोनी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 20 जून को उनकी दो बेटियां घर से लापता हो गई हैं। दोनों बहनें दिल्ली आईटीआई में पढ़ती थी। परिजनों का आरोप है कि साथ पढ़ने वाले लड़के दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कुश कुमार, वश कुमार और विपुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

वहीं पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने दोनों बेटियों को तलाश करने के लिए उनसे पैसे मांगे हैं। पीड़ित ने अपनी दो गाय बेचकर पुलिस को करीब 40 हजार रुपये दिए हैं। मामले में लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों ने उनसे या किसी अन्य पुलिस के अधिकारी से पैसे देने के मामले में कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


अगर किसी पुलिस कर्मी ने पैसे लिए हैं, तो पुलिस जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ ने कहा कि दोनों बहनों के लोकेशन पुलिस को मिली है, शीघ्र ही सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें