फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दीपावली तक हिंडन एयरपोर्ट से प्रयागराज और लखनऊ के लिए शुरू हो सकती हैं उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली तक हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा शुरू हो सकती है। बुधवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) कार्यालय में अथॉरिटी और भारतीय वायुसेना एवं देश की प्रमुख विमानन कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने हिंडन एयरपोर्ट के विस्तारीकरण और उड़ान सेवाओं के विस्तार के बारे में अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

सांसद अतुल गर्ग ने बताया कि लखनऊ और प्रयागराज के लिए दीपावली तक उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इन जिलों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने के लिए बैठक में अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि एएआई के ऑपरेशन हेड शरद कुमार ने संचालन के लिए इच्छुक विमानन कंपनियों ने प्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगा है। दीपावली तक उड़ान सेवा शुरू करने के लिए कहा है।
सांसद ने बताया कि बैठक की शुरुआत एएआई के ऑपरेशन हेड शरद कुमार ने हिंडन एयरपोर्ट पर हाल ही में किए गए ढांचागत विस्तार और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि हिंडन एयरपोर्ट पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के यात्रियों की पहली पसंद बन चुका है और इसका सबसे बड़ा कैचमेंट एरिया है जिसमें दिल्ली का 60 प्रतिशत हिस्सा, पूरा हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले शामिल हैं।
विज्ञापन



छह महीने में छह लाख से अधिक यात्रियों ने किया हवाई सफर

बैठक में सांसद ने बताया कि बीते छह महीने में छह लाख से अधिक यात्रियों ने हिंडन एयरपोर्ट से यात्रा की है और यहां से संचालित उड़ानों में 92 फीसदी की रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी रही है। उन्होंने लखनऊ और प्रयागराज के लिए जल्द उड़ानें शुरू करने का विशेष अनुरोध भी किया। इस पर एएआई ऑपरेशन हेड शरद कुमार ने सभी विमानन कंपनियों से आग्रह किया कि वे दीपावली से पूर्व लखनऊ और प्रयागराज के लिए नई उड़ानों की शुरुआत के लिए शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इस पर इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार अलायंस व अन्य प्रमुख एयरलाइंस ने रुचि दिखाई। बैठक के दौरान हिंडन एयरपोर्ट विस्तार को लेकर जिलाधिकारी गाजियाबाद से नौ एकड़ भूमि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें