नगला फिरोज मोहनपुर गांव में बिजली का तार टूटने से सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही पूरी फसल जल चुकी थी।
पीड़ित योगेंद्र नगला फिरोज मोहनपुर गांव में परिवार के साथ रहते हैं।
पेशे से वह एक किसान हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर खेत के पास से गुजर रही 440 वोल्टेज ही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा। उसमें से निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को जला दिया।
उन्होंने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची उससे पहले ही सारी फसल जल चुकी थी। योगेंद्र ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।