फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: द क्लॉक टावर रेस्तरां के ग्राउंड फ्लोर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने शीशे तोड़कर पाया काबू

Wed, 11 May 2022 07:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

द क्लॉक टावर रेस्तरां के ग्राउंड फ्लोर में बुधवार शाम आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने सामने आया है। आग की घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
होटल क्लॉक टावर में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर आरडीसी स्थित द क्लॉक टावर रेस्तरां के ग्राउंड फ्लोर में बुधवार शाम करीब सवा छह बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने सामने आया है। आग की घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के दौरान रेस्तरां के अंदर मौजूद कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


आरडीसी के सी ब्लाक में जगदीप चावला की चिल्डिंग में मनु वत्रा का द क्लॉक टावर के नाम से रेस्तरां है। बुधवार शाम उनके रेस्तरां में अचानक आग लग गई। इस दौरान रेस्तरां के अंदर करीब 10 कर्मचारी थे। नीचे से आग लगते हुए ऊपर दूसरी मंजिल तक फैल गई। अफरा-तफरी के बीच सभी कर्मचारी सकुशल बाहर निकल आए। आग लगने के दौरान दो कर्मचारी छत पर थे। दमकलकर्मियों ने उन्हें ऊपर ही रुकने को कहा और बराबर वाली बिल्डिंग से सकुशल बाहर निकाल लिया। मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंचीं।

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के ने बताया कि विभाग को आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग शार्ट सर्किट से लगी है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

शीशे तोड़कर आग पर पाया काबू
रेस्तरां में आग भीषण होने और धुआं होने से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इससे दमकल कर्मियों को अंदर जाने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्होंने सीढ़ी लगाकर रेस्तरा के बाहर के शीशे तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें