फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 लोगों से 100 करोड़ ठगे: सोने में निवेश के लिए बोलकर एप पर दिखाते थे दोगुनी रकम, पैसे निकालने के लिए होती थी ये शर्त

Wed, 11 May 2022 12:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस को इस गिरोह की जानकारी मधुबन बापूधाम निवासी सेवानिवृत्त अभियंता दीपेंद्र कुमार सिंघल के साथ 21.81 लाख की ठगी होने पर हुई। उन्होंने डॉट गोल्ड एप डाउनलोड कर दोगुनी मिलने के लालच में 16 बार में यह रकम जमा कराई।
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद साइबर सेल ने मंगलवार को तीन ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो 20 दिन में रकम दोगुनी करने का लालच देकर चार साल में 500 लोगों से 100 करोड़ की ठगी कर चुके हैं।इसके लिए लोगों के पास लिंक भेजकर सोने में निवेश करने के लिए कहते थे।

विज्ञापन


झांसा देने के लिए डॉट गोल्ड नाम से एप बना रखा था। जो भी झांसे आकर उनके खाते में रकम जमा करा देता, एप पर 20 दिन में उसकी रकम दोगुनी करके दिखा देते। शर्त यह होती कि रकम तभी निकाली जा सकती है जब कम से कम 20 लाख का निवेश हो जाए। जो 20 लाख दे देता, उसकी एप आईडी ब्लॉक कर देते थे।

साइबर सेल नोडल अधिकारी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीतापुर निवासी दो भाई विवेक टंडन,  विपल टंडन और उन्नाव निवासी अभिषेक रामदुलारे अग्निहोत्री हैं। ठगी के लिए सात साल से तीनों महाराष्ट्र में रह रहे थे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश का निवासी आशीष गिरोह का सरगना है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस को इस गिरोह की जानकारी मधुबन बापूधाम निवासी सेवानिवृत्त अभियंता दीपेंद्र कुमार सिंघल के साथ 21.81 लाख की ठगी होने पर हुई। उन्होंने डॉट गोल्ड एप डाउनलोड कर दोगुनी मिलने के लालच में 16 बार में यह रकम जमा कराई।

विज्ञापन

खाते में मिले 80 लाख

शातिर अपराधी ठगी की रकम से बिटकॉइन खरीदते थे। पुलिस ने इनके पांच बैंक खातों में जमा 80 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। इनके पास से 10 डेबिट व क्रेडिट कार्ड, दो पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, तीन मोबाइल, एक वोटर आईडी कार्ड, एक आरसी, एक डीएल, पांच हजार की नकदी और एक कार बरामद की है।

गिफ्ट के नाम पर ठगी करने वाला विदेशी गिरफ्तार
नोएडा में सोशल मीडया पर महिलाओं से दोस्ती कर मंहगे गिफ्ट व कैश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में साइबर थाना पुलिस ने अफ्रीकी मूल के आइवरी कोस्ट निवासी नागरिक नडाफिर्मी को दिल्ली के महावीर एन्क्लेव से गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने शहर में रहने वाली एक आईटी इंजीनियर महिला से यूएस निवासी आईटी इंजीनियर की फेक प्रोफाइल बनाकर सोशल मीडिया पर दोस्ती की। महिला सामाजिक कार्यकर्ता है। आरोपी ने एनजीओ और बेसहारा बच्चों के लिए मंहगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर उसे जाल में फंसा लिया। इसके बाद कस्टम अधिकारी बनकर गिफ्ट के टैक्स के नाम पर करीब 10 लाख रुपये ठग लिए।  ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें