फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के ई-ब्लॉक में रहने वाले एक कारोबारी के मकान में बुधवार देर रात एसी में शॉर्ट सर्किट होने से बालकनी में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ गई और काफी सामान आग की चपेट में आ गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कारोबारी सचिन गुप्ता के मकान के फर्स्ट फ्लोर पर लगे एसी में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। फर्स्ट फ्लोर पर रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान को आग ने चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचना दी।
कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने होज पाइप की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से परिवार का लाखों का नुकसान हो गया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें