जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविला निवासी मधुरानी ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसके पति सुमित ने गांव में रहने वाले मुनेश से कुछ रुपये उधार लिए थे। जो पीड़ित परिवार धीरे-धीरे करके कर्जा चुका रहा है। मगर मुनेश एक साथ 50 हजार रुपये की मांग कर रहा। इस बात पर मुधरानी ने उससे कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं चल रही है। खेती से भी कम रुपये आ रहे हैं। ऐसे में और कुछ दिन का समय मांगा।
इस बात पर आरोपी भड़क गया। आरोप है कि आरोपी मुनेश उसको गलत नियत से देखता है। इसी के चलते रुपयों का दबाव बना रहा है। पीड़िता उसकी इसी हरकत का विरोध करती है। ऐसे में बुधवार शाम को आरोपी तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंच गया। जहां पहले दरवाजा खटखटाया। पीड़िता ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने गोली चला दी। इसमें पीड़िता दूर हट गई और एक अन्य युवक बीच-बचाव करने पहुंच गया। इससे गोली नहीं लगी। इसके बाद आरोपी दोबारा गोली चलाने वाला था कि उससे पहले पीड़िता ने दरवाजा बंद कर अपनी और परिवार की जान बचाई।
वीडियो और तहरीर के आधार पर आरोपी मुनेश के खिलाफ धारा 109 बीएनएस हत्या के प्रयास करना, धारा 352 बीएनएस जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। - वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा