फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में 19 सितंबर को तेज रफ्तार ट्रक ने बुलेट सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता सदाकत हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, उनके बेटे वसीम अहमद घायल है। परिजन की ओर से रविवार को साहिबाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित वसीम निवासी सीतापुरी, मुरादाबाद ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को वह अपने पिता सदाकत हुसैन के साथ अपने भाई के पास दिल्ली जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात ट्रक ने पीछे से उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक ट्रक से पिता सदाकत हुसैन को कुचलते हुए भाग गया। वह बाल-बाल बचे। दोनों घायलों को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान सदाकत हुसैन की मौत हो गई। इसके बाद वह पिता के शव को लेकर मुरादाबाद अपने गृह जिले चले गए और वहां उनको सुपर्द ए खाक कर दिया। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें